फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

87 फीसदी राइट टाइम रही वंदे भारत एक्सप्रेस

Tue, 18 Feb 2020 12:19 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
vande bharat express
विज्ञापन
देश में निर्मित पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब तक के अपने व्यवसायिक सफर रेलवे के लिए मुनाफे का सौदा वाली ट्रेन साबित हुई है। वर्ष भर में यह ट्रेन 87 फीसदी राइट टाइम रही। अगर कोहरा न पड़ा होता तो इसकी समय पालनता सौ फीसदी भी हो सकती थी। वंदे भारत के मुकाबले एनसीआर जोन की प्रयागराज की समय पालनता 80 फीसदी है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रेलवे की ओर से मंगलवार को जंक्शन पर इसकी सालगिरह मनाई जाएगी।
विज्ञापन


वंदे भारत का पहला व्यवसायिक सफर पिछले वर्ष 17 फरवरी को ही शुरू हुआ था। तब से सप्ताह में इसका पांच दिन संचालन हो रहा है। इस ट्रेन में मार्च 2019 में दोनों ओर से सर्वाधिक 63277 यात्रियों ने सफर किया। इस अवधि में 8.90 करोड़ की आय रेलवे को हुई। दिल्ली से इलाहाबाद के बीच 17 फरवरी 2019 से आठ फरवरी 2020 तक वंदे भारत 87.6 फीसदी राइट टाइम रही, जबकि इलाहाबाद से दिल्ली के बीच इस अवधि में 76.5 प्रतिशत ट्रेन समय पर चली।

हालांकि इस बीच कोहरा और बीच-बीच में वंदे भारत में की गई पत्थरबाजी और मवेशियों के टकराने से ट्रेन की समय पालनता में असर पड़ा, नहीं तो वंदे भारत की समय पालनता सौ फीसदी भी हो सकती थी। अप्रैल 2019 के दौरान ट्रेन की समय पालनता सौ फीसदी रही। अब तक के सफर में वंदे भारत एक भी दिन निरस्त नहीं हुई है। आठ फरवरी तक वंदे भारत ने 92.28 करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन


सोमवार को नहीं आती ट्रेन, इसी वजह से आज मनेगी सालगिरह
वंदे भारत की सालगिरह सोमवार को ही मनानी थी लेकिन ट्रेन सोमवार और बृहस्पतिवार को नहीं चलती है। इस वजह से जंक्शन पर मंगलवार 18 फरवरी को दिन में 12 बजे इसकी सालगिरह मनाई जाएगी। इस दौरान जंक्शन पर वंदे भारत से जुड़ी चार मिनट की एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। साथ ही दिल्ली से यहां उतरने वाले एवं यहां से वाराणसी जाने वाले सभी यात्रियों को चॉकलेट भी दी जाएगी। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर छह को सजाया भी जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें