बनारस नहीं वाराणसी से ही चलेगी नई वंदे भारत
नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन बनारस की बजाय वाराणसी से ही होगा। बृहस्पतिवार से यह बदलाव हो जाएगा। गाड़ी संख्या 22415 का संचालन पहले बनारस से नई दिल्ली के लिए ही होना था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस 21 दिसंबर से बनारस-नई दिल्ली वंदे भारत वाराणसी कैंट से चलेगी। सुबह छह बजे इसका चलने का समय रहेगा। शेष ठहराव वाले स्टेशनों के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह वापसी में भी गाड़ी संख्या 22416 का आगमन वाराणसी कैंट में ही रात 11.05 बजे रहेगा।