लगातार पांचवें दिन पहुंची देरी से
शाम को जंक्शन पर सूचना प्रसारित की गई कि ट्रेन 8.30 घंटे लेट है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज एक्सप्रेस लगातार पांचवें दिन विलंब से पहुंची। सुबह सात बजे की जगह यह ट्रेन 11.50 बजे जंक्शन पहुंची। इसी तरह आनंद विहार-प्रयागराज हमसफर एक्सप्रेस 3.05 घंटे की देरी से 3.05 बजे जंक्शन पहुंची। इसके अलावा दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से प्रयागराज जंक्शन पहुंच सकी। उधर प्रयागराज एयरपोर्ट की बात करें तो इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम कैट टू लाइट लग जाने की वजह से इस वर्ष विमान कम संख्या में निरस्त हो रहे हैंं। सोमवार को सिर्फ एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान ही निरस्त हुई। इंडिगो की पांच एवं अकासा एयर के एक विमान का दोनों ओर से आवागमन हुआ।
प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस 4.50 घंटे
12428 रीवा एक्सप्रेस 4.40 घंटे
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.50 घंटे
12582 नई दिल्ली-बनारस 5.55 घंटे
12562 स्वतंत्रता सेनानी 6.50 घंटे
22438 आनंद विहार-प्रयागराज 3.05 घंटे
15657 ब्रह्मपुत्र मेल 5.30 घंटे
14118 कालिंदी एक्सप्रेस 7.00 घंटे
22436 वंदे भारत एक्सप्रेस 9.00 घंटे
11108 बुंदेलखंड एक्सप्रेस 3.20 घंटे
22435 वंदे भारत एक्सप्रेस 8.30 घंटे
22812 भुवनेश्वर राजधानी 9.20 घंटे