फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy : परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग शुरू

Sat, 24 Jan 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत शेष 1700 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शुक्रवार को राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) एलनगंज में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित विषय के 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत शेष 1700 से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शुक्रवार को राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) एलनगंज में काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई। गौरतलब हो कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष 29 जनवरी को आदेश दिया था कि इस भर्ती प्रक्रिया में न्यूनतम कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उन सभी अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए, जिन्होंने 31 दिसंबर 2019 से पहले हाईकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

विज्ञापन


आदेश के अनुसार, कुल 1501 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी है। पहले दिन 500 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि देर शाम तक चली काउंसलिंग में 388 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जबकि 112 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी एवं उप सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। शनिवार और रविवार को शेष 1001 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। काउंसलिंग राज्य स्तर की मेरिट (गुणांक) के आधार पर कराई जा रही है। अभिलेख सत्यापन के बाद सफल अभ्यर्थियों को इसी माह के अंत तक जिला आवंटन की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें