फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : भरद्वाज पार्क में टिकट के नाम पर चल रही अवैध वसूली, नगर निगम जारी करेगा नोटिस

Sat, 24 Jan 2026 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भरद्वाज पार्क में पिछले दो साल से बिना किसी हिसाब-किताब के टिकट के नाम पर वसूली हो रही है। जनता से वसूला गया पैसा किस मद में जा रहा है, इसका कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
भरद्वाज आश्रम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरद्वाज पार्क में पिछले दो साल से बिना किसी हिसाब-किताब के टिकट के नाम पर वसूली हो रही है। जनता से वसूला गया पैसा किस मद में जा रहा है, इसका कुछ अता-पता नहीं है। मामले की जानकारी के बाद नगर निगम प्रशासन की ओर से संस्था को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की तैयारी है।

विज्ञापन


2019 में राहुल सिंह एसोसिएशन को भरद्वाज पार्क में टिकट का ठेका दिया गया था। यह अनुबंध पांच वर्ष यानि 2024 तक के लिए हुआ था। दो वर्ष पहले टेंडर की अवधि समाप्त होने के बावजूद भी संस्था की तरफ से टिकट के नाम पर वसूली की जा रही है। कुछ लोग इस संबंध में शिकायत लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां शुरुआती जांच में संस्था का टेंडर समाप्त होने की बात सामने आई।

इसके बाद निगम प्रशासन की तरफ से तुरंत मामले की जानकारी जुटानी शुरू की गई। दो साल से वसूला जा रहा टिकट का पैसा कहां जा रहा है इसका कुछ हिसाब-किताब नहीं मिला। नगर निगम की तरफ से सीसीटीवी कैमरों की देखभाल, बिजली का बिल व अन्य प्रकार के बिल चुकाए जा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद निगम प्रशासन की तरफ से टिकट के लिए सुपरवाइजर तैनात किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा इस मामले पर संस्था को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर संस्था के खिलाफ वसूली समेत अन्य कार्रवाई की जाएगी। - राजीव शुक्ला, अपर नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें