फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उत्तराखंड पीसीएस प्री व यूपी पीसीएस मेंस की तिथि टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और उत्तर प्रदेश की पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि टकरा गई है। ऐसे में सैकड़ों अभ्यर्थियों को किसी एक परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार डॉ. गणेश उपाध्याय ने सीएम योगी को पत्र लिखकर यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि परिवर्तित कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को प्रस्तावित है। वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 जून से तीन जुलाई तक होगी। यूपीपीएससी ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में 15066 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया था, हालांकि बाद में विभिन्न कारणों से 259 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के आवेदन निरस्त कर दिए गए थे।
फिलहाल, यूपीपीएससी की मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों में काफी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने उत्तराखंड पीसीएस के लिए भी आवेदन किए हैं। इनमें से कुछ परीक्षा के लिए निर्धारित आयु सीमा पूरी कर रहे हैं और इस बार उनके लिए अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब किसी एक परीक्षा में ही शामिल होने का मौका मिलेगा। डॉ. गणेश उपाध्याय की ओर से सीएम योगी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा की तिथि से पहले उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से यूपी पीसीएस की मुख्य परीक्षा की तिथि परिवर्तित कराने की का आग्रह किया है, ताकि अभ्यर्थी दोनों परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें