फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 पदों पर करेगा भर्ती, यहां देखें आवेदन करने की तिथि

Thu, 14 Nov 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। आयोग की ओर से सोमवार को परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन भी जारी कर देगा। 

विज्ञापन


वर्तमान में कंप्यूटर सहायक के कुल 14 पद रिक्त हैं, जो कि विशेष परिस्थितियों में विभाग के अनुरोध पर घट-बढ़ सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू होगा। 

ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर और ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर होगी। सोमवार को आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमणपत्रों का प्रोफार्मा, परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, आरक्षण एवं आयु में छूट के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश आदि उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार चयन के लिए अभ्यर्थियों को एक जुलाई 2019 को 18 वर्ष की आयु अवश्य पूरी करनी चाहिए और उन्हें 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1979 से पूर्व और एक जुलाई 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात उनका जन्म दो जुर्ला 1964 से पूर्व का नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें