फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी शारिरिक शिक्षा संस्था आवंटन की सूची जारी

विज्ञापन
uttar pradesh madhyamic shiksha seva chayan board news
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी शारीरिक शिक्षा विषय के लिए आठ सितंबर को जारी पैनल के लिए संस्था आवंटन की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी संस्थाओं के नाम सहित सूची चयन बोर्ड की वेबसाइट www.upsessb.org पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

प्रवक्ता संस्कृत का संशोधित परिणाम जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रवक्ता परीक्षा 2016 का परिणाम 25 अक्टूबर 2019 को जारी किया था। परिणाम घोषित होने के बाद कुछ प्रश्नों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इसके बाद परिणाम में संशोधन किया गया है। संशोधित परिणाम वेबसाइट http://www.upsessb.org पर 23 सितंबर को जारी कर दिया गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र की नियुक्ति देने की मांग
प्रयागराज। उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर समाज शास्त्र के अभ्यर्थियों ने सरकार से नियुक्ति देने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा निदेशालय से कॉउंसलिंग के बाद उनकी फाइल अपर मुख्य सचिव के पास भेज दी गई है। चयनित अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय का चक्कर लगा रहे है, उनकी कही सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि नियुक्ति नहीं मिलने से वरिष्ठता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें