फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी टीजीटी भर्ती का इंतजार खत्म: 17,735 पदों पर विज्ञापन जारी, जानें आवेदन की तारीख और परीक्षा का शेड्यूल

Fri, 23 Oct 2026 07:55 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यूपी टीजीटी भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। 24 अक्तूबर से आवेदन शुरू होंगे। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है। प्रतियोगी छात्रों के विरोध के बीच परीक्षा नई नियमावली से कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
आमरण अनशन के बीच आयोग ने जारी किया विज्ञापन - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी टीजीटी भर्ती 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने  छात्रों के विरोध के बीच प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक यानी टीजीटी के लिए शुक्रवार देर शाम विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार की ओर से जारी सूचना के अनुसार , 17735 पदों पर भर्ती होनी है।
विज्ञापन


इसके लिए 24 अक्टूबर से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 नवंबर है। परीक्षा की डेट 23 और 24 दिसंबर प्रस्तावित की गई है।  दरअसल, प्रतियोगी छात्र पुरानी नियमावली से परीक्षा कराई जाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 19 दिनों तक आमरण अनशन भी किया था।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही शासन ने उन्हें राहत देते हुए टेट करने के लिए 30 जून 2027 तक का समय दिया था, लेकिन परीक्षा नई नियमावली से ही कराए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें