यूपी के प्रयागराज स्थित एसआरएन अस्पताल में मरीज और चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है। 25 से 30 डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगा है। इलाज को लेकर विवाद हुआ था।
प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर हुए बृहस्पतिवार विवाद में डॉक्टरों पर मरीज और उसके चालक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
अल्लापुर निवासी सर्वेश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 25 से 30 डॉक्टरों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया। उन्हें कमरे में बंद कर गला दबाने की कोशिश की गई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्वेश शुक्ला के आरोपों के मुताबिक, अस्पताल में मरीज के इलाज को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने उनके और चालक के साथ मारपीट की। आरोप है कि दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया गया।