फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : एआई से युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर इंस्टाग्राम पर डाला, दो लाख न देने पर की वायरल करने की धमकी

Mon, 06 May 2024 01:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को दोस्त ने बताया कि उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। उसने चेक किया तो उस अकाउंट पर उसकी व उसके परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
rape demo, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई। यही नहीं दो लाख रुपयों की मांग की गई और नहीं देेने पर तस्वीरें रिश्तेदारों व दोस्तों को भेजने की धमकी दी गई। 12 अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रुपये मांगे गए।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को दोस्त ने बताया कि उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया है। उसने चेक किया तो उस अकाउंट पर उसकी व उसके परिवार की तस्वीरें पोस्ट करने के साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। इसकी उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बावजूद 10 अप्रैल को एक नई आईडी बनाकर एआई के उपयोग से उसकी और उसकी मां की अश्लील तस्वीर बनाई गई। इन तस्वीरों का अकाउंट पर अपलोड किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद अज्ञात नंबर से कॉल कर एक व्यक्ति ने खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताया और प्रकरण की जानकारी मांगी। फिर दो लाख रुपयों की मांग की। न देने पर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म व दोस्तों व रिश्तेदारों को व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने की धमकी दी गई। यही नहीं उसका मोबाइल नंबर भी इंस्टाग्राम व पबजी पर अपलोड किया गया।

फिर अलग-अलग 11 अन्य नंबरों से कॉल कर भी रुपये मांगे गए। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने साइबर सेल में भी मामले की शिकायत की थी। उसका दावा है कि साइबर सेल ने मामले की जांच कर आराेपियों के मोबाइल नंबर व रिपोर्ट भी कैंट थाने को भेज दी है। कैंट प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें