फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उरुवा की बीडीओ श्रुति शर्मा हटाई गईं

Fri, 27 Feb 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपों में घिरीं खंड विकास अधिकारी उरुवा श्रुति शर्मा को सीडीओ हर्षिका सिंह ने हटा दिया है। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से संबद्ध किया गया है। अब उरुवा की जिम्मेदारी जसरा के खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह को सौंपी गई है। बृहस्पतिवार को सुनील कुमार सिंह ने ब्लॉक पहुंचकर चार्ज संभाल लिया।
विज्ञापन

ब्लॉक के कई सचिवों ने खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह का स्वागत किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक के कर्मचारियों से वार्ता कर शासन के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि बीडीओ रहीं श्रुति शर्मा पर लगे कई आरोपों की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें