फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुष्टाहार के लिए फेस मैपिंग अनिवार्य, पुराना फोटो अपडेट कराएं लाभार्थी

Fri, 27 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्रों से पुष्टाहार वितरण अब फेस मैपिंग के माध्यम से किया जाएगा। सीडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि सभी लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड आधारित फेस मैपिंग अनिवार्य कर दी गई है। जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड में नौ वर्ष या उससे अधिक पुरानी फोटो दर्ज है, उन्हें तत्काल फोटो अपडेट करानी होगी, अन्यथा पुष्टाहार प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है। सीडीपीओ ने अपील की है कि लाभार्थी अपने आधार की फोटो समय से अपडेट करा लें, ताकि वितरण के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए। फोटो अपडेट होने के बाद ही आंगनबाड़ी केंद्रों से नियमित रूप से पोषाहार मिल सकेगा।
विज्ञापन




उन्होंने यह भी बताया कि पीएम मातृत्व वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बैंक खाते से आधार लिंक होना अनिवार्य है। आधार सीडिंग पूर्ण न होने पर योजना की धनराशि जारी नहीं हो सकेगी। लाभार्थियों से आवश्यक औपचारिकताएं समय रहते पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें