फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कई साधन सहकारी समितियां पर यूरिया का संकट

Fri, 12 Dec 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
सोरांव - यूरिया खाद के अभाव में इफको ई बाजार केंद्र सोरांव में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
आलू व गेहूं की पहली सिंचाई होने के बाद से ही कई सहकारी समितियों में यूरिया का संकट शुरू हो गया है। ऐसे में सैकड़ों किसान खाद के लिए साधन सहकारी समितियां तथा इफको बाजार का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

सोरांव स्थित साधन सहकारी समिति के सचिव राम मूरत यादव ने बताया कि अभी तक तकरीबन सैकड़ों बोरी यूरिया किसानों को बेची जा चुकी है।
वर्तमान समय में क्षेत्र के कई साधन सहकारी समितियां से यूरिया खाद नहीं है। भावापुर गांव के किसान बसंत लाल ने बताया कि साधन सहकारी समितियां पर स्टाक खत्म होते ही कारोबारी ने 300-450 रुपये प्रति बोरी यूरिया बेच रहे हैं।
वहीं रामापुर गांव के किसान प्रदीप कुमार ने बताया कि साधन सहकारी समितियों व इफको ई बाजार सोरांव का कई बार चक्कर लगाने के बावजूद भी खाद नहीं मिल पाई। इफको बाजार के प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि यूरिया की मांग को देखते हुए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। यूरिया उपलब्ध कराने के लिए मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें