Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़े यूपीटीईटी पेपर लीक करने के आरोपी सॉल्वर गैंग के सदस्य।
- फोटो : प्रयागराज
टीईटी पेपर लीक व सॉल्वर गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई अहम राज उगले हैं। बताया है कि सॉल्वर बैठाने से लेकर यह गिरोह पेपर लीक कराने, परीक्षा पास कराने का भी काम करता है। इसके लिए इस बार प्रति अभ्यर्थी ढाई से 3.5 लाख रुपये वसूले गए थे। जबकि सॉल्वरों को दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए 20 से 25 हजार रुपये दिए जाने थे।
एसटीएफ अफसरों ने बताया कि छिवकी स्टेशन पर पकड़े गए आठ सदस्यों को नैनी थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई तो कई अहम जानकारियां मिलीं। पता चला कि यह गिरोह न सिर्फ सॉल्वर बल्कि पेपर लीक कराने, परीक्षा केंद्र में नकल कराने तक का ठेका लेता है। इस गिरोह को राजेंद्र कुमार पटेल, नीरज शुक्ला, चतुर्भुज सिंह चलाते हैं।