फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीटीईटी : दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते प्रतियोगी छात्र गिरफ्तार

Sun, 23 Jan 2022 10:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ  अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसके पड़ोस में मूल रूप से सरायममरेज निवासी दीपक कुमार भी रहता है जो बीटीसी करने के बाद टीईटी की तैयारी करता है।
विज्ञापन
Prayagraj News : दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीईटी के दौरान जिला पुलिस ने सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ किया तो एसटीएफ ने औद्योगिक क्षेत्र में दूसरे की जगह पर परीक्षा देते प्रतियोगी छात्र विजय बहादुर सरोज को गिरफ्तार किया। मूल रूप से सिकरारा जौनपुर निवासी और मौजूदा समय में सलोरी में रहने वाले आरोपी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले छात्र के कहने पर वह परीक्षा में उसकी जगह बैठा था।

विज्ञापन



एसटीएफ  अफसरों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसके पड़ोस में मूल रूप से सरायममरेज निवासी दीपक कुमार भी रहता है जो बीटीसी करने के बाद टीईटी की तैयारी करता है। उसने 35 हजार रुपये में उससे बात तय की थी। इसमें से पांच हजार रुपये एडवांस मिल चुके थे। जबकि 30 हजार रुपये परीक्षा पास करने के बाद मिलने थे।


वह दीपक के स्थान पर औद्योगिक क्षेत्र के बरामार स्थित शिवबालक सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचा था। इसी दौरान भनक लगने पर एसटीएफ की टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की तो मामला खुल गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके कब्जे से जाली एडमिट कार्ड व 4500 नगदी समेत अन्य कागजात बरामद हुए हैं। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर उसे औद्योगिक थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर से केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को रोकने पर हंगामा

शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान में कई केंद्रों में अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अभ्यर्थी देर से पहुंचे और तब तक केंद्र के दरवाजे बंद हो चुके थे। हालांकि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर पहले ही स्पष्ट किया जा चुका था कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र में उपस्थित होना। इसके बाद किसी भी सूरत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।


पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से थी। कई केंद्रों में अभ्यर्थी 9.30 बजे के बाद पहुंचे। अतरसुइया स्थित शिवरचरण दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में देर से पहुंचने पर अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया और गेट पीटने लगे। हालात बिगड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। फोर्स के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। 


वहीं, नैनी के आनंद नगर मोहल्ले में स्थित एक कालेज में कुछ परीक्षार्थी विलंब से पहुंचे थे। उन्हें केंद्र के गेट पर ही रोक दिया गया। इससे आक्रोशित परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नैनी थाने की पुलिस पहुंची और किसी तरह छात्रों को समझाया। अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसी तरह कुछ अन्य केंद्रों में भी देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को रोकने पर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें