फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल दोपहर बाद जारी होगी यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी

विज्ञापन
uptet answer key will be out tomarrow on website
विज्ञापन
17 तक ली जाएंगी आपत्तियां, सात को आएगा रिजल्ट
विज्ञापन

प्रयागराज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की उत्तर कुंजी 14 जनवरी को जारी की जाएगी। परीक्षा आठ जनवरी को हुई थी। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को सवालों पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सात फरवरी को परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपीटीईटी की उत्तर कुंजी 14 जनवरी को दोपहर बाद ऑनलाइन जारी की जाएगी। 17 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी और 28 जनवरी को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए 31 जनवरी को इसे अपडेट करते हुए अंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यूपीटीईटी का परिणाम सात फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। उत्तर कुंजी का लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने कितने सवाल सही किए और स्पर्धा में कहां खड़े हैं। यूपीटीईटी आठ जनवरी को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत थी और इनमें से 91 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें