प्रयागराज, 18 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र के 146 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया।
श्रेष्ठताक्रम में जारी की गई चयनितों की मुख्य सूची में बाल गोविंद मौर्य को पहला स्थान मिला है जबकि लक्ष्मण सिंह मेरिट में दूसरे और पूनम सिंह तीसरे स्थान पर हैं। यूपीपीएससी के उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र के 146 पदों में 73 पद अनारिक्षत, 40 पद अन्य पिछड़ वर्ग, 31 पद अनुसचित जाति एवं दो पद अनसुचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन से 11 अक्तूबर तक आयोजित किए गए थे।
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के लिए इंटरव्यू 30 को
प्रयागराज, 18 अक्तूबर। दुग्धशाला विकास विभाग के तहत वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक के आठ पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 30 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, देशना पत्रक, आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर और उन्हें भरकर जरूरी अभिलेखों के साथ साक्षात्कार वाले दिन सुबह नौ बजे आयोग कार्यालय के यमुना भवन में उपस्थित हों।