ट्रिपलआईटी में सांस्कृतिक उत्सव इफरवेसेंस में देश भर के संस्थानों ने पहुचे छात्र-छात्राएं
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी)में सांस्कृतिक उत्सव में इफरवेसेंस की तीसरी सांस्कृतिक संध्या कॉमेडी स्टार अनुभव बस्सी के नाम रही। स्टैंडअप कॉमेडी शो और इनोवेशन के जरिए छात्र-छात्राओं ने खूब मनोरंजन किया। आला मोड (फैशन शो) में छात्राएं आधुनिक एवं प्राचीन परिधानों में सजधज कर रैम्प पर उतरीं तो एक बार तो उपस्थित लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था की यह संस्थान की छात्राएं हैं।
बॉलीवुड कॉमेडी स्टार अनुभव बस्सी ने अपनी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति के जरिए छात्र-छात्राओं को लोटपोट कर दिया। इससे पहले दिन में कार्यक्रम की शुरुआत गली क्रिकेट, टूनकून, रोडीज,सीएम गो, फीफा, अनप्लग्ड, एनीमैनीय, ऐंड्राइड असलम जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। फोटोबूथ प्रतियोगिता में अलग संस्थानों से आए छात्रों ने आगे बढ़कर भागीदारी की। इफरवेसेंस के तीसरे दिन ट्रिपलआईटी में देश के अलग-अलग संस्थानों के छात्रों की भीड़ रही। कार्यक्रम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ, कमला नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर, बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय लखनऊ, शियाट्स प्रयागराज, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान वाराणसी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इन्दौर, ट्रिपलआईटी गुवाहाटी, ट्रिपलआईटी धारवाड़, ट्रिपलआईटीकोटा एमएनआईटी जयपुर एनआईटी सूरत के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन 19 अक्तूबर को पार्श्व गायिका नीति मोहन की प्रस्तुति होगी।
IIIT Culturer news- फोटो : CITY DESK
IIIT Culturer news- फोटो : CITY DESK
IIIT Culturer news- फोटो : CITY DESK