असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भी सीधी भर्ती होती रही है लेकिन अब इस भर्ती में भी स्क्रीनिंग परीक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। यही वजह है कि स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए नई नियमावली तैयारी की गई है और प्रस्तावित नियमावली को शासन से मंजूरी मिलने का इंतजार है। शासन स्तर से नियमावली को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यूपीपीएससी चुनाव के बाद इस भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।
आयोग जितनी सीधी भर्तियां कराता है, उनमें असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आते हैं। भर्ती में स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक जोड़े जाने की व्यवस्था लागू होने से इस बार अभ्यर्थियों के लिए स्पर्धा काफी कठिन होने जा रही है। वहीं, कई अन्य सीधी भर्तियों में भी स्क्रीनिंग परीक्षा के अंक चयन का आधार बनेंगे। इससे अन्य भर्तियों में भी अभ्यर्थियों के बीच स्पर्धा बढ़ेगी।