फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSRTC : बहनों को भाया सीएम का तोहफा, रक्षाबंधन पर रिकार्ड 90751 ने किया फ्री सफर

Tue, 27 Aug 2024 06:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही हर वर्ष रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। इस वर्ष भी सीएम ने बहनों को यूपी रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर का तोहफा दिया। प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो द्वारा संचालित बसों में 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक कुल 90751 महिलाओं ने फ्री सफर किया।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा बंधन के मौके पर यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की बसों से इस बार 90751 बहनों ने फ्री सफर किया। यह अब तक का रिकार्ड है। प्रयागराज रीजन में इसके पूर्व कभी भी रक्षाबंधन के मौके पर एक ही दिन में इतनी संख्या में महिलाओं ने फ्री सफर नहीं किया। इस दौरान रीजन के प्रतापगढ़ डिपो में सर्वाधिक 16253 महिलाओं ने फ्री सफर किया। दूसरे नंबर प्रयाग डिपो रहा। यहां 15154 महिलाओं ने फ्री सफर किया।

विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से ही हर वर्ष रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सौगात दी जा रही है। इस वर्ष भी सीएम ने बहनों को यूपी रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर का तोहफा दिया। प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो द्वारा संचालित बसों में 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक कुल 90751 महिलाओं ने फ्री सफर किया।

हालांकि वर्ष 2022, 2023 की तुलना में इस बार बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं की संख्या में गिरावट आई। ऐसा इसलिए क्योंकि 2022 एवं 2023 में भद्रा की वजह से योगी सरकार ने दो-दो दिन महिलाओं को फ्री सफर की सौगात दी थी। इस वजह उन दोनों वर्षों में प्रयागराज रीजन की बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं का आंकड़ा एक लाख के ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके पूर्व 2019 के रक्षा बंधन एक दिन में सर्वाधिक 60390 महिलाओं ने फ्री सफर किया था। फिलहाल बीते आठ वर्ष के दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर प्रयागराज रीजन की बसों में 544506 महिलाएं 2017 से 2024 तक फ्री सफर कर चुकी हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि इस बार एक दिन में रिकार्ड 90751 ने महिलाओं ने रीजन की बसों में फ्री सफर किया।

प्रयागराज रीजन के डिपोवार सफर करने वालीं महिलाओं की संख्या

  • डिपो का नाम : महिला यात्रियों की संख्या
  • सिविल लाइंस डिपो : 10011
  • जीरोरोड डिपो : 12932
  • लीडर रोड डिपो : 11012
  • प्रयाग डिपो : 15154
  • प्रतापगढ़ डिपो : 16253
  • मिर्जापुर डिपो : 13120
  • लालगंज डिपो : 6486
  • बादशाहपुर डिपो : 2995
  • मंझनपुर डिपो : 2788
विज्ञापन

  • वर्ष : महिला यात्रियों की संख्या
  • 2017 : 48717
  • 2018 : 40972
  • 2019 : 60390
  • 2020 : 18018
  • 2021 : 43588
  • 2022 : 100769 (दो दिन )
  • 2023 : 141301 (दो दिन )
  • 2024 : 90751
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें