जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में चयन बोर्ड सचिव नवल किशोर ने लिखा है कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों का सत्र 2019-20 और 2021-22 में अधियाचन लिया गया था। इस अधियाचन को लिए काफी समय बीत चुका है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रधानपाचार्य और प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों का सत्यापन कर रहा है। इससे नई भर्ती का विज्ञापन जारी होने की उम्मीद बढ़ गई है। इस संबंध में सचिव चयन बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है पूर्व में अधियाचित पदों का सत्यापन कराया जाए। 16 जनवरी तक अधियाचित पद का सत्यापन कर पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाए।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे पत्र में चयन बोर्ड सचिव नवल किशोर ने लिखा है कि एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों का सत्र 2019-20 और 2021-22 में अधियाचन लिया गया था। इस अधियाचन को लिए काफी समय बीत चुका है। इसलिए सत्यापन आवश्यक है ताकि चयन के बाद नियुक्ति के समय किसी तरह का विवाद सामने न आए। ऑनलाइन सत्यापन के लिए अधियाचन पोर्टल 16 जनवरी तक खुला रहेगा।
सत्यापन निमभन बिंदुओं पर होना जैसे- कोई संस्था अल्पसंख्यक तो नहीं हो गई, किसी संस्था के प्रति पूर्व विज्ञापन में चयन तो नहीं हो गया, संस्था का पद स्थानांतर से भर तो नहीं गया अथवा स्थानांतरण शासन से प्रस्तावित तो नहीं है आदि। इस दृष्टि से ऑनलाइन अधियाचित पदों की सत्यापित सूचना चयन बोर्ड में अधियाचन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित किया जाना है।
विज्ञापन
जिन प्रेषित ऑनलाइन अधियाचनों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं है और वह अधियाचन पूर्णतया सही है उस अधियाचन को रिजेक्ट करने की आवश्यकता नहीं है। वह अधियाचन सत्यापित माना जाएगा। जिन अधियाचित पदों के सापेक्ष जिला विद्यालय निरीक्षकों से द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी उन्हें चयन बोर्ड सत्यापित मानते हुए विज्ञापन की कार्रवाई करेगा। अन्यथा की स्थिति पाए जाने पर संबंधित डीआईओएस जिम्मेदार होंगे।