चयन बोर्ड ने आठ जून को टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 में कुल 4163 सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया था। साथ ही नौ जून से इसके लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन सबमिट करने की अंतिम तिथि नौ जुलाई निर्धारित की।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा -2022 में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थी अब 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं। इससे पहले ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई थी। प्रतियोगी छात्र आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर चयन बोर्ड अध्यक्ष से गुहार लगा रहे थे। उनका कहना था कि अभी कई विश्वविद्यालयों के परास्नातक अंतिम वर्ष के परिणाम नहीं आए हैं। ऐसे में तिथि न बढ़ाए जाने पर बड़ी संख्या छात्र आवेदन से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
चयन बोर्ड ने आठ जून को टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 में कुल 4163 सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया था। साथ ही नौ जून से इसके लिए अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन सबमिट करने की अंतिम तिथि नौ जुलाई निर्धारित की। अब अभ्यर्थियों की मांग पर चयन बोर्ड ने आवेदन की अंतिम तिथि नौ जुलाई से बढ़ाकर 16 जुलाई कर दी है।
चयन बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अब टीजीटी-पीजीटी भर्ती परीक्षा 2022 में आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। 13 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं एवं 16 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए विस्तृत निर्देश चयन बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन से पहले अभ्यर्थी विज्ञापन से संबंधित विस्तृत निर्देश का भली भांति अध्ययन कर लें, उसके बाद आवेदन करें। अंतिम 16 जुलाई के बाद किसी तरह के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 यानी कुल 4163 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।