सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रुबी सिंह के मुताबिक शुक्रवार शाम पांच बजकर नौ मिनट पर उन्हें फोन कॉल आया था। उस समय वे आफिस में मीटिंग कर रही थीं। इसलिए फोन को पांच बार उन्होंने काट दिया, लेकिन एक ही नंबर से कुल 28 बार उन्हें फोन किया गया।
उनके द्वारा फोन नंबर को ब्लॉक करने पर उनके दूसरे नंबर पर उन्हें कॉल की गई और फोन करने वाले शख्स ने खुद को भाजपा का नेता बताते हुए अलीगढ़ में ही एक म्युचुअल ट्रांसफर की सिफारिश की। लेकिन सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने म्युच्युल ट्रांसफर करने में असमर्थता जतायी।
उन्होंने कहा कि जल्द सरकार की इस मामले में नीति आने वाली है और उसी के तहत ही ट्रांसफर किया जायेगा। उसके बाद उस व्यक्ति ने कुल सात मैसेज किये। जिसमें कई मैसेज में गन्दे शब्दों को इस्तेमाल करने के साथ गालियां भी दी गई हैं। वहीं इस हाईप्रोफाइल मामले के संज्ञान में आते ही एसएसपी ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
एसएसपी के मुताबिक फोन कॉल और मैसेज करने वाला ब्यक्ति फिलहाल फोन नहीं उठा रहा है। एसएसपी के मुताबिक आरोपी का नाम शाकिर अली है और उसकी पहचान के लिए पुलिस की एक टीम भी अलीगढ़ रवाना कर दी गई है। एसएसपी ने मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।