फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRTOU : मुक्त विवि ने रोकी विशेष बीएड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुक्त विवि ने रोकी बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

0 आरसीआई के संशोधित मानक एवं निनियम 2021 के मद्देनजर लिया गया निर्णय
0 31 मई से शुरू की गई थी प्रवेश प्रक्रिया, आग्रिम आदेश तक रजिस्ट्रेशन भी स्थगित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 की बीएड (विशिष्ट शिक्षा) की प्रवेश प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी है। अग्रिम आदेश में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय आरसीआई की ओर से जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन

मुक्त विवि में बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश समिति के संयोजक प्रो. पीके पांडेय ने बताया कि भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) नई दिल्ली द्वारा बीएड (विशिष्ट शिक्षा) दूरस्थ माध्यम के लिए जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 के अनुपालन के मद्दनजर स्थगित प्रवेश प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 31 मई 2022 को प्रारंभ की थी, जबकि आरसीआई की ओर से जारी संशोधित मानक एवं विनियम 2021 की सूचना विश्वविद्यलय को अभी प्राप्त हुई। प्रो. पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही बीएड (विशिष्ट शिक्षा) कार्यक्रम के अध्यादेश में वांछित संशोधन करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को पुन: बहाल करेगा। फिलहाल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। दूसरी ओर एनसीटीई की ओर हसे संचालित बीएड की प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की भांति जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें