फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRTOU : मुक्त विवि को मिले एक निदेशक, दो प्रोफेसर

Thu, 02 Jun 2022 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

निदेशक शिक्षा शास्त्र के पद पर प्रशांत कुमार अस्टालिन को चयनित किया गया। वहीं, प्रोफेसर गणित के पद पर डॉ. अजेंद्र कुमार मलिक और प्रोफेसर जंतु विज्ञान के पद पर डॉ. जय प्रकाश यादव को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
यूपीआरटीओयू - फोटो : UPRTOU
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय को एक नए निदेशक और प्रोफेसर मिल गए हैं। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक में इनकी नियुक्ति के साथ ही विश्वविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की प्रोन्नति पर भी अंतिम मुहर लगा दी गई।

विज्ञापन



निदेशक शिक्षा शास्त्र के पद पर प्रशांत कुमार अस्टालिन को चयनित किया गया। वहीं, प्रोफेसर गणित के पद पर डॉ. अजेंद्र कुमार मलिक और प्रोफेसर जंतु विज्ञान के पद पर डॉ. जय प्रकाश यादव को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम के तहत डॉ श्रुति, डॉ. मीरा पाल, डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव, डॉ. देवेश रंजन त्रिपाठी, डॉ. गिरीश कुमार द्विवेदी एवं डॉ. दिनेश सिंह को एसोसिएट प्रोफेसर और डॉ. राम जनम मौर्या को उप पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत किया गया। 


इसी प्रकार असिस्टेंट प्रोफेसर सुनील कुमार एवं मनोज कुमार बलवंत को स्टेज-2 में प्रोन्नत किया गया। कार्य परिषद ने कुलसचिव के रिक्त पद को भरे जाने के लिए साक्षात्कार के आधार पर चयन समिति द्वारा संस्तुत तीन नामों को उत्तर प्रदेश शासन की स्वीकृति के लिए भेजने पर अपनी सहमति दी। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने की। बैठक में प्रो. निर्मला एस. मौर्य, डॉ. गोविंद शेखर, अभय सिंह,  प्रो. प्रेम प्रकाश दुबे, प्रो. सत्यपाल तिवारी, प्रो. पीके पांडेय, डॉ. आनंदानंद त्रिपाठी, डॉ. साधना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



प्रवेश शुल्क की दरों में होगी बढ़ोतरी
कार्यपरिषद ने गत दो ढाई वर्षों से स्थगित रखी गईं प्रवेश शुल्क की दरों को लागू करने का निर्णय लिया। कार्यपरिषद ने दो वर्ष पूर्व विभिन्न कार्यक्रमों के प्रवेश शुल्क में परिवर्तन किया था, जिसके तहत प्रवेश शुल्क की दरें बढ़ाई गईं थी, लेकिन उसी समय कोरोना के प्रकोप के कारण कार्य परिषद ने बढ़ी हुईं दरों को स्थगित कर दिया था। कार्यपरिषद ने स्थगित रखी गईं पूर्व निर्धारित दरों को लागू करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें