फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डफरिन अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला महिला चिकित्सालय डफरिन में बृहस्पतिवार को कौशाम्बी निवासी एक गर्भवती महिला की मौत पर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग करते हुए भीड़ उग्र हुई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
विज्ञापन

पुलिस महिला के परिजनों को लेकर थाने गई। वहां पोस्टमार्टम कराने की बात पुलिस ने कही तो परिजन शव लेकर चले गए।
कौशाम्बी के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सैय्यद सरांवा निवासी मो. रईस अपनी पत्नी जैनब का इलाज कराने डफरिन पहुंचे थे।
26 वर्षीय जैनब को आठ माह का गर्भ था। पति बाहर रुका तो मां सइदुलनिशां उसे लेकर भीतर गई। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने जैनब को भर्ती किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के इंजेक्शन लगाने के दस मिनट बाद ही जैनब की हालत बिगड़ गई और बीस मिनट बाद उसकी मौत हो गई।
जैनब की मौत होने के बाद रोते बिलखते परिजन हंगामा करने लगे। वहां भीड़ जुट गई। डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग कर रहे लोग शव लेकर जाने को तैयार नहीं हुए। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस रईस आदि को थाने ले गई। उनसे तहरीर मांगी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा तो परिजन पीछे हट गए।
विज्ञापन

शाहगंज पुलिस के मुताबिक आरोप लगाने वालों ने तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम कराने से भी मना कर दिया। वहीं डफरिन अस्पताल की एसआईसी डॉ. मनीषा गुप्ता स्थिति के बारे में जानकारी देने को न तो सामने आईं और न ही फोन कॉल रिसीव की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें