आंतरिक कार्यप्रणाली में होगा सुधार, बढ़ेगी पारदर्शिता
डिजिटल फाइल प्रबंधन से आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली में भी सुधार होगा। फाइलों की खोज, अनुमोदन और ट्रैकिंग की प्रक्रिया तेज होगी, जिससे निर्णय लेने में समय की बचत होगी। इसके अलावा कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और भ्रष्टाचार की संभावनाएं कम होंगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
कई चरणों में लागू होगी व्यवस्था
आयोग में कुछ कार्य डिजिटल माध्यम से किए जाने लगे हैं। ई-ऑफिस की व्यवस्था को कई चरणों में लागू की जाएगी। इससे पहले कर्मचारियों व अधिकारियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे इसे सहजता से स्वीकार कर सकेंगे।
तकनीकी तौर पर लगातार मजबूत हो रहा आयोग
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तकनीकी तौर पर लगातार मजबूत हो रहा है। आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था लागू की, जिसके तहत ओटीआर नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आयोग कि किसी भी परीक्षा के लिए एक क्लिक पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। ओटीआर व्यवस्था के लागू होने से अभ्यर्थियों को आवेदन की जटिल प्रक्रिया से राहत मिली है। इसके साथ ही आयोग ने परीक्षाओं पर पैनी नजर रखने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है।