576757 अभ्यर्थियों की होनी है परीक्षा
आयोग के सचिव अशोक कुमार की ओर से 27 अक्तूबर को परीक्षा कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों से परीक्षा केंद्रों की सहमति उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई थी, लेकिन आवेदन करने वाले 576154 अभ्यर्थियों के लिए अब तक पर्याप्त संख्या में केंद्रों की सहमति नहीं मिल सकी है। सचिव ने सभी डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि जिन विद्यालयों की सहमति 27 अक्तूबर के लिए उपलब्ध गई है, उन्हीं विद्यालयों की सहमति 26 अक्तूबर के लिए भी अनिवार्य रूप से 18 सितंबर तक उपलब्ध करा दी जाए।
सूत्रों का कहना है कि आयोग की प्राथमिकता एक ही दिन परीक्षा संपन्न कराने की है। इसके लिए विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग कॉलेजों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उन्हें केंद्र बनाया जा सके। अगर निश्चित समयावधि में केंद्रों की व्यवस्था हो जाती है तो परीक्षा एक दिन में करा ली जाएगी, वरना आयोग ने दो दिन में भी परीक्षा कराने का विकल्प भी रखा है।