उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को चार नए सदस्य जल्द मिलेंगे। इनके चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पीसीएस-2024 के साक्षात्कार से पहले रिक्त चारों पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की उम्मीद है। ऐसे में साक्षात्कार के लिए सभी नौ बोर्ड का गठन हो सकेगा।

विज्ञापन
आयोग में अध्यक्ष के अलावा सदस्यों के कुल आठ पद हैं लेकिन इनमें से चार पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के लिए शासन के स्तर पर सितंबर में आवेदन मांगे गए थे। आयोग सूत्र के अनुसार अब आवेदनों की स्क्रूटनी शुरू हो गई है। अफसरों के अनुसार पीसीएस-2024 की भर्ती प्रक्रिया अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन अलग-अलग कारणों और विवाद के कारण प्रक्रिया लंबित हो गई। ऐसे में आयोग पर जल्द से जल्द भर्ती कर सत्र नियमित करने का दबाव है।
इसके अलावा पीसीएस-2024 के अंतर्गत 947 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे में इसके ढाई गुना यानि न्यूनतम 2368 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सफल घोषित कर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। आयोग की ओर से इससे पहले 2018 में साढ़े नौ सौ पदों पर भर्ती की गई थी। इस तरह से यह आयोग की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। इसलिए आयोग की पूरी कोशिश है कि पीसीएस-2024 के साक्षात्कार से पहले आयोग में सदस्यों के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाए ताकि अधिकतम बोर्ड का गठन कर साक्षात्कार जल्द से जल्द कराया जा सके। आयोग के अफसर के अनुसार इसके लिए शासन में कई बार बात भी हुई है। जल्द ही चारों नए सदस्यों की नियुक्ति की उम्मीद है।