फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : जेई व उप निरीक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से मांगे गए परीक्षा शहर के विकल्प

Sat, 08 Nov 2025 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पेपर-1 और दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र-1 में उप-निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा-2025 के पेपर-1 और दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्र-1 में उप-निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर चुनने का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी परीक्षा तिथि का भी चयन कर सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को मनचाहे शहर में आवंटन परीक्षा केंद्र की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार पोर्टल पर लॉगिन कर स्लॉट चयन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। जूनियर इंजीनियर भर्ती में स्लॉट चयन के लिए विंडो 10 से 13 नवंबर रात 11 बजे तक खुली रहेगी। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए विंडो 17 से 21 नवंबर तक खुली रहेगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों की ओर से भरा गया विकल्प अंतिम माना जाएगा। चयनित स्लॉट में कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा और न ही इस संबंध में किसी आवेदन पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें