उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के 53 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। इन 53 पदों में 23 पद अनारक्षित, 13 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और पांच पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।
आयोग ने 54 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, लेकिन उच्च न्यायालय में योजित अवमानना वाद के दृष्टिगत अन्य पिछड़ा वर्ग का एक पद वापस ले लिया गया। इस भर्ती के लिए 13, 14, 15, 16, 19, 20 व 21 को सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक हुए इंटरव्यू में 116 अभ्यार्थियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 106 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए।
आयोग के उप सचिव डीपी पाल की ओर से जारी किए गए परिणामों के अनुसार चयनितों में देविका चतुर्वेदी, हेरा खान, विभा चौधरी, दिव्या यादव, नेहा श्रीवास्तव, आकांक्षा सिंह, अंजली राय, कनुप्रिया, अमोल जैन, मीरा शर्मा, अंतिमा राजेश राय, भावना कुशवाहा, अंशिता खरे, गायत्री पटेल, निधि रावत, आयुषी कनौजिया, सबा नाज, नितिन कुमार, ज्योति वर्मा, निधि वर्मा शामिल हैं।
इनके अलावा मधु पांडेय, गंगेश मिश्रा, हर्षित गर्ग, मोहम्मद कासिफ, अजय कुमार यादव, तान्या दीक्षित, गरिमा चौरसिया, नीलम चौधरी, कृतिका शर्मा, अभिषेक सोनी, वैशाली, मोहम्मद फरहान, शिवम पांडेय, अशमी शाक्यवार, प्रियंका सक्सेना, तसनीम हाशमी, रजत कुमार, मेधा, मोहम्मद इरफान अंसारी, समृद्धि कुशवाहा, आलोक कनौजिया, नमिता ठाकुर, पूजा मौर्य, सुकृति जायसवाल, उत्कर्ष सैनी, अनुराधा आनंद, अभिषेक रंजन, जूही कमल, अनामिका सिंह, संजीव कुमार, प्रतिमा वर्मा, संजय कुमार और ज्योति सिंह का चयन किया गया है।