प्राविधिक शिक्षा विभाग को इलेक्ट्रॉनिक अभियंत्रण विषय के 21 प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने बृहस्पतिवार को सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। 21 पदों में 14 पद अनारक्षित एवं सात पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 25, 26, 27 एवं 28 मई को आयोजित किए गए थे। श्रेष्ठताक्रम के अनुसार जारी किए गए परिणाम में राजीव कुमार जायसवाल, विधि गुप्ता, सुमित कुमार श्रीवास्तव, श्वेता यादव, वर्षा वर्मा, सुजीत कुमार वर्मा, अमित श्रीवास्तव, संजीव कुमार सैनी, स्वाति, रामशंकर शर्मा, तुलिका चावला, मोनिका चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, स्नेहा पांडेय, तूलिका श्रीवास्तव, दीपा गुप्ता, स्वाती सिंह, प्रियंका सिंह, अंकिता भारद्वाज, अजय कुमार सिंह एवं अभय कृष्ण यादव के नाम शामिल हैं।
यूनानी मेडिकल कॉलेजों को मिले तीन प्रवक्ता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रवक्ता मोआलेजात के तीन अनारक्षित पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। 30 मई को हुए इंटरव्यू में 15 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 10 उपस्थित रहे। चयनितों में मोहम्मद खालिद, गुलनाज फातिमा और ऑफरीन हाफिज अबुल कैस सिद्दीकी के नाम शामिल हैं।