फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Result : प्रवक्ता जीआईसी भर्ती की दूसरी लिस्ट में 17 का चयन, कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त

Fri, 18 Aug 2023 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रिक्त हुए पदों के मुकाबले अवशेष श्रेष्ठता सूची से आरक्षण की शासकीय नीति का अनुपालन करते हुए श्रेष्ठताक्रम के अनुसार नौ विषयों में 17 अभ्यर्थियों के नाम औपबंधिक रूप से संस्तुत किए गए हैं। इनमें जाह्नवी (गणित), पूजा भाटी (इतिहास), शुभी, नम्रता सोनकर, अनिता चंद्रा (तीनों रसायन विज्ञान), शिवानी बाजपेयी (वाणिज्य), शशिकला सिंह पटेल, सुषमा मौर्या (दोनों हिंदी) शामिल हैं।
विज्ञापन
यूपीपीएससी : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (पुरुष/महिला) परीक्षा-2020 के आधार पर महिला शाखा में कई चयनित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही अवशेष श्रेष्ठता सूची जारी की है, जिसमें रिक्त हुए पदों के मुकाबले 17 नए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आयोग ने प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (पुरुष/महिला) परीक्षा-2020 के तहत 14 विषयों में प्रवक्ता के 1473 पदों पर भर्ती निकाली थी। इनमें प्रवक्ता पुरुष के 991 और प्रवक्ता महिला के 482 पद शामिल थे। यह भर्ती पूरी हो चुकी है और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी है, लेकिन महिला शाखा के तहत आयोग ने कई अभ्यर्थियों का चयन/अभ्यर्थन निरस्त कर दिया है।

रिक्त हुए पदों के मुकाबले अवशेष श्रेष्ठता सूची से आरक्षण की शासकीय नीति का अनुपालन करते हुए श्रेष्ठताक्रम के अनुसार नौ विषयों में 17 अभ्यर्थियों के नाम औपबंधिक रूप से संस्तुत किए गए हैं। इनमें जाह्नवी (गणित), पूजा भाटी (इतिहास), शुभी, नम्रता सोनकर, अनिता चंद्रा (तीनों रसायन विज्ञान), शिवानी बाजपेयी (वाणिज्य), शशिकला सिंह पटेल, सुषमा मौर्या (दोनों हिंदी) शामिल हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा सुधा सिंह, शिखा पांडेय, शिवांगी (तीनों संस्कृत), रेनू कुमारी (भूगोल), वंदना यादव, नीरज यादव, गीता श्रीवास्तव (तीनों जीव विज्ञान), सोनिया रजक, शिल्पी चौधरी (दोनों अंग्रेजी) के नाम भी प्रवक्ता जीआईसी पद के लिए संस्तुत किए गए हैं। आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन पूरी तरह से औपबंधिक है। मूल प्रमाणपत्र आदि सत्यापन के दौरान सही पाए जाने के बाद संस्तुति पत्र प्रेषित किए जाएंगे। सत्यापन की सूचना बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन

डेंटल सर्जन की स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर को

उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में दंत सर्जन के 174 पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा एक अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अनुसचिव धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी के अनुसार स्क्रीनिंग परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ में होगी। डेंटल सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए 14 जून 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था और 14 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें