फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोग के लिए कंप्यूटर सहायक परीक्षा का परिणाम घोषित

Thu, 19 Nov 2020 01:32 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 में विज्ञापित कंप्यूटर सहायक (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से इन पदों के लिए परीक्षा 23 अगस्त 2020 को हुई थी। परीक्षा में 151 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। दूसरे चरण में 151 अभ्यर्थियों की कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा के बाद 13 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों में गौरव वर्मा, विनीत अवस्थी, नवनीत कुमार वर्मा, अनिल कुमार, आलोक कुमार कुशवाहा, विकास सिंह पटेल, अभिषेक कुमार, अंकित श्रीवास्तव, रीना पाल, हिमांशी यादव, विवेक कुमार सरोज, प्रशांत शेखर, प्रशांत कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें