फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : लोक सेवा आयोग के सामने 15 दिसंबर से होगा धरना-प्रदर्शन, प्रतियोगियों ने तैयार की रणनीति

Sun, 14 Dec 2025 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरओ-एआरओ-2023 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुुंजी, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, श्रेणीवार कटऑफ, पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी जारी करने, पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा में 15 गुना अभ्यर्थियों को क्वालिफाई कराने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रतियोगी काफी समय से आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्पष्टीकरण जारी करने बावजूद प्रतियोगी आंदोलन पर अड़े हुए हैं। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में हुई बैठक में उन्होंने 15 दिसंबर को आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन की घोषणा की। इसमें यह भी तय हुआ कि आंदोलन को राजनीतिक मंच नहीं बनने दिया जाएगा। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के अध्यक्ष पंकज पांडेय का कहना था कि इस मामले में मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप की मांग की गई है।

विज्ञापन


आरओ-एआरओ-2023 प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुुंजी, अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, श्रेणीवार कटऑफ, पीसीएस मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ आधारित प्रश्नपत्र की उत्तर कुंजी जारी करने, पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा में 15 गुना अभ्यर्थियों को क्वालिफाई कराने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रतियोगी काफी समय से आंदोलनरत हैं।

जिला एवं पुलिस प्रशासन ने आंदोलन की घोषणा करने वाले संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति समेत अन्य संगठन से जुड़े प्रतियोगियों से वार्ता की थी। पंकज पांडेय ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन से स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए अन्यथा सोमवार से आंदोलन शुरू होगा।
विज्ञापन


उधर, प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय एवं मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि राजनीति हस्तक्षेप हुआ तो आंदोलन बीच में ही टूट जाएगा इसलिए आंदोलन में इसका खास ध्यान रखा जाएगा कि इसमें किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप न होने पाए। आंदोलन के समर्थन में प्रतियोगियों ने सोशल मीडिया पर अभियान भी चला रखा है।

विज्ञापन

पूछताछ के लिए प्रतियोगियों को ले गई पुलिस

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के खिलाफ प्रतियोगियों की आंदोलन की घोषणा से जिला एवं पुलिस प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। आंदोलन को रोकने के लिए पुलिस ने अगुवाई करने वाले प्रतियोगियों की धड़पकड़ भी शुरू कर दी है। आशुतोष पांडेय समेत कई प्रतियोगी उठाए भी गए हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य का कहना है कि आंदोलन न हो इसके लिए प्रतियोगियों से लगातार बात की जा रही है। इसी क्रम में अगुवाई करने वालों को थाने में लाया गया लेकिन पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें