यूपीपीएससी के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को बनाया गया फूलप्रूफ
आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि आयोग की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को भी फूलप्रूफ बनाया गया है। शुचितापूर्ण मूल्यांकन के लिए कॉपियों पर रोल नंबर की जगह एक खास कोड होता है। इससे परीक्षक को यह नहीं पता चल पाता कि वह किसकी कॉपी जांच रहा है। यह भी सुनिश्चित किया गया है कि एक परीक्षक एक दिन में 25 से ज्यादा कॉपियां न जांचे। हर परीक्षक 25 कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद एक विशेषज्ञ, दूसरे विशेषज्ञ की कॉपियों को क्रॉस चेक करते हैं। इसके बाद मुख्य परीक्षक द्वारा चेककर प्रमाणित किया जाता है कि मूल्यांकित कॉपियां त्रुटि रहित और गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकित है।
यूपीपीएससी के बाहर प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
शुचिता व गुणवत्तापूर्ण चयन प्रक्रिया से भर्ती संख्या बढ़ी
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में 13353 पद विज्ञापित किए गए, जिसके सापेक्ष 12244 पदों पर 31 मार्च 2023 तक चयन प्रकिया पूरी की गई। जो विज्ञापित पदों का 91.70 प्रतिशत है। वहीं, वर्ष 2023-24 में 5763 पद विज्ञापित किए गए, जिसके सापेक्ष 5686 पदों पर 31 मार्च 2024 तक चयन प्रकिया पूरी की गई, जो विज्ञापित पदों का 98.66 प्रतिशत है। वर्तमान वर्ष 2024-25 में 6891 पद विज्ञापित किए गए, जिसके सापेक्ष अब तक 2792 पदों की चयन प्रकिया पूरी की गई, जो विज्ञापित पदों का 40.57 प्रतिशत है। आयोग ने अप्रैल 2017 से नवंबर 2024 तक 67934 पदों की चयन प्रक्रिया पूरी की, इसमें 46675 अभ्यर्थी चयनित हुए।