हिरासत में लिए गए कई छात्र
यूपीपीएससी गेट नंबर दो के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों में से कई छात्रों को पुलिस ने घसीटकर वाहन में लाद दिया। इससे छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। प्रतियोगी छात्रों का आरोप है कि कई महिला प्रतियोगी छात्राओं के साथ भी पुलिस ने अभद्रता थी। फोर्स में महिला सिपाही मौजूद नहीं थी। उधर, डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा कि उन्हीं लोगों को पुलिस ने पकड़ा है जो छात्रों को उकसा रहे थे और वह छात्र नहीं है। छात्रों और आयोग के बीच बातचीत में रोड़ा बनने वालों को चिन्हित कर पकड़ा गया है।
गेट नंबर दो पर छात्रों का जमावड़ा
यूपीपीएससी के गेट नंबर दो पर छात्रों का भारी जमावड़ा है। पुलिस बल तैनात किया गया है। छात्र थाली और ढोल ताशा बजाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सबको आयोग की बैठक खत्म होने का इंतजार है।