पीसीएस-2023 के तहत 173 पदों के लिए प्रदेशभर के 51 जिलों में 1241 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5,67,656 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिए गए।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पीसीएस - 2023 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेश के 1241 केंद्रों पर हुई। परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले तक अभ्यर्थी अपनी प्रवेश पत्र डाउनलोड करते रहे। दो दिन से वेबसाइट हैंग होने के कारण अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में काफी दिक्कत हुई। शनिवार देर रात तक इसके लिए जद्दोजहद होती रही।
विज्ञापन
रविवार को सुबह से ही साइबर कैफे और अन्य इंटरनेट माध्यमों से डाउनलोड करने का प्रयास करते रहे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें भारतीय इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझा दिया। सामयिकी और पर्यावरण के सवालों ने भी पसीना छुड़वा दिया।
पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को प्रदेश के 1241 केंद्रों में आयोजित की गई। आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र काफी पहले जारी कर दिए थे, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड ही नहीं किए और इसकी वजह उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा।
पीसीएस-2023 के तहत 173 पदों के लिए प्रदेशभर के 51 जिलों में 1241 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में प्रारंभिक परीक्षा के लिए 5,67,656 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.30 से 11.30 बजे और 2.30 से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिए गए। अभ्यर्थियों को केवल काली बाॅल पेन का ही इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। नकल विहीन परीक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। अधिकारी भी चक्रमण करते रहे।