फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : पीसीएस इंटरव्यू ने अभ्यर्थी से पूछा- रक्षा मंत्री बने तो चीन से कैसे निपटेंगे

Thu, 21 Jul 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीसीएस के 623 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे और अगले माह अंतिम चयन परिणाम भी जारी होने की पूरी उम्मीद है। बृहस्पतिवार को दो सत्रों (सुबह नौ और अपराह्न एक बजे) में इंटरव्यू कराए गए।
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
अगर आप रक्षा मंत्री बने तो चीन से कैसे निपटेंगे। बृहस्पतिवार से शुरू हुए पीसीएस-2021 के इंटरव्यू में भारत-चीन तनाव के संदर्भ में एक अभ्यर्थी से यह सवाल किया गया। नूपुर शर्मा का विवादित बयान, रूस-युक्रेन युद्ध और श्रीलंका की आर्थिक स्थिति को लेकर भी अभ्यर्थियों से सवाल पूछे गए। पहले दिन इंटरव्यू के लिए 96 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें से 86 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई और 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


पीसीएस के 623 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू पांच अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे और अगले माह अंतिम चयन परिणाम भी जारी होने की पूरी उम्मीद है। बृहस्पतिवार को दो सत्रों (सुबह नौ और अपराह्न एक बजे) में इंटरव्यू कराए गए। अभ्यर्थियों से उनके विषयों से जुड़े सवाल बहुत कम पूछे गए। एक अभ्यर्थी से पूछा गया कि नूपुर शर्मा के बयान लेकर प्रयागराज में जो बवाल हुआ, उसे किस तरह से देखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : यूपीपीएससी से पीसीएस का इंटरव्यू देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों से बातचीत करते प्रतिय - फोटो : अमर उजाला।
देश में महंगाई बढ़ने के तीन कारण और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था दुर्बल होने के कारण भी पूछे गए। यह भी पूछा कि कितने देश नाटो के पक्ष और कितने विपक्ष में हैं? इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थियों के अनुसार ज्यादातर सवाल समसामयिक घटनाक्रम और इतिहास पर आधारित रहे। एक अभ्यर्थी से डिजिटल रेप के बारे में सवाल किया गया। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि असहयोग आंदोलन को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कैसे देखते हैं। एक अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि कजरी कहां का लोकगीत है? यह भी पूछा कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस क्या है? इंटरव्यू के बाद ज्यादातर अभ्यर्थियों ने कहा कि बोर्ड का रवैया काफी सहयोगात्मक रहा।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : यूपीपीएससी से पीसीएस का इंटरव्यू देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों से बातचीत करते प्रतिय - फोटो : अमर उजाला।
पीसीएस-2021 का इंटरव्यू अभ्यर्थियों के लिए खास रहा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रवेश द्वार पर नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट को ‘बोधि संगम’ और निकास द्वार पर निर्माणाधीन सेल्फी प्वाइंट को ‘अमृत पुष्कर’ नाम दिया गया है। प्रवेश द्वार पर बनकर तैयार हो चुके सेल्फी प्वाइंट पर अभ्यर्थियों ने खूब सेल्फी ली।

4 of 6
Prayagraj News : यूपीपीएससी में इंटरव्यू देने आए अभ्यर्थियों ने सेल्फी भी ली। - फोटो : अमर उजाला।
इंटरव्यू के बाद भी अभ्यर्थियों को सवालों से फुर्सत नहीं मिली। आयोग के गेट के बाहर अन्य अभ्यर्थी उनका इंतजार कर रहे थे, जिन्होंने इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है और आगे उनका नंबर है। इंटरव्यू देकर बाहर आने वाले अभ्यर्थी अन्य अभ्यर्थियों से घिरे रहे। किसी हाथ में कॉपी-पेन था तो किसी ने मोबाइल फोन की वॉयस रिकॉर्डिंग खोल रखी थी। अन्य अभ्यर्थी जानना चाहते थे कि इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे गए।
विज्ञापन

5 of 6
Prayagraj News : यूपीपीएससी से पीसीएस का इंटरव्यू देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने सेल्फी प्वॉइंट पर - फोटो : अमर उजाला।
तीन अभ्यर्थियों की इंटरव्यू तिथि बदली
पीसीएस के इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे तीन अभ्यर्थियों के प्रार्थनापत्र पर आयोग ने उनके इंटरव्यू की तिथि बदल दी है। अनुभाग अधिकारी अजय कुमार सिंह के अनुसार अर्चित शिवम मिश्रा का इंटरव्यू एक अगस्त, ऋषि कुमार का दो अगस्त और शीतल का इंटरव्यू 28 जुलाई को अपराह्न एक बजे के सत्र में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prayagraj News : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
इंटरव्यू में पूछे गए अन्य सवाल

- अगर आपको क्रिकेट मैच के आयोजन की जिम्मेदारी दी जाती है तो इसे कैसे पूरा करेंगे?
- तेजी से हो रहे पश्चिमीकरण के बारे में क्या कहना चाहेंगे?
- एओ ह्यूम यूपी के किस जिले से जुड़े थे और प्रदेश में उनका क्या योगदान रहा?
- द्रौपदी मुर्मू किस आदिवासी समुदाय से है?
- आजकल न्यूज में धर्मों को लेकर ज्यादा संवेदनशीलता दिखती है, ऐसा क्यों?
- आपके विद्यालय छोड़ने के बाद संस्था को क्या कमी खलेगी?
- संप्रदाय से क्या आशय है, सहिष्णुता को भी समझा दीजिए?
- मेट्रो कितने शहरों में है?
- पश्चिमी यूपी में ग्रोथ हुई, लेकिन विकास नहीं हुआ, ऐसा हुआ क्या?
- कौटिल्य और मैकियावली में कुछ समानता देखते हैं?
- हम विश्व राजनीति में सही दिशा में जा रहे है?
- एनसीसी और एनएसएस में क्या अंतर है?
- आप सिविल सेवा क्यों ज्वाइन करना चाहते हैं?
- एशिया का पहला कृषि विश्वविद्यालय कौन सा है और किस वर्ष में इसकी स्थापना हुई?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें