आयोग वर्ष 2024 के कैलेंडर में शामिल कई परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। 11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसी का असर था कि इसके बाद 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य तिथियों में प्रस्तावित कुल पांच परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में नवंबर में केवल एक परीक्षा प्रस्तावित है। यह समय से हो सकेगी या नहीं, इसका भरोसा नहीं। आयोग के कैलेंडर में शामिल परीक्षाओं के लगातार टलने से अभ्यर्थियों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन
आयोग वर्ष 2024 के कैलेंडर में शामिल कई परीक्षाएं स्थगित कर चुका है। 11 फरवरी 2024 को हुई आरओ/एआरओ परीक्षा पेपर लीक के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसी का असर था कि इसके बाद 17 मार्च 2024 को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य तिथियों में प्रस्तावित कुल पांच परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं। परीक्षाओं को स्थगित करने का सिलसिला यहीं नहीं थमा।
17 मार्च 2023 को प्रस्तावित पहले जून 2024 और इसके बाद 27 अक्तूबर 2024 को प्रस्तावित की गई थी। कुछ दिनों पहले अक्तूबर में प्रस्तावित परीक्षा भी स्थगित कर दी गई, जो अब दिसंबर में संभावित है। वहीं, 20 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश प्रविधिक शिक्षा के तहत व्याख्याता के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
आयोग ने इस भर्ती के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया था, लेकिन अचानक परीक्षा स्थगित कर दी गई। आयोग के कैलेंडर में 17 नवंबर को वैज्ञानिक अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2023 प्रस्तावित है। परीक्षाएं लगातार टलने के कारण अभ्यर्थी अब इस परीक्षा के आयोजन को लेकर भी असमंजस में हैं। यह परीक्षा भी समय से हो सकेगी या नहीं, इसे लेकर अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है। आयोग की ओर से परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ही अभ्यर्थियों का यह असमंजस दूर हो सकेगा।