फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uppsc News : पीसीएस का इंटरव्यू पूरा, एक हफ्ते में रिजल्ट के आसार

Thu, 08 Apr 2021 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इंटरव्यू के अंतिम दिन पूछे गए सवाल

  • अगर आप क्षेत्र के पुलिस इंचार्ज हैं और कोई मंत्री आप पर हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज न करने का दबाव बनाता है तो आप क्या करेंगे
  • हम आपको डिप्टी कलेक्टर के पद पर क्यों चयनित करें
  • भारत विदेश नीति मौजूदा सरकार को किस प्रकार पूर्व सरकार से अलग करती है
  • किस बड़े सैन्य अधिकारी को हाल ही में याद किया गया और उनका पद क्या था
  • ऑगस्ट काम्टे का प्रत्यक्षवाद क्या है
  • जीएसटी का लाभ कैसे हुआ है
  • स्वेज नहर विवाद क्या है
  • केन बेतवा लिंक के दो फायदे और दो नुकसान बताएं
  • 1857 की क्रांति के समय का शायर जिसने क्रांति के बारे में लिखा हो, कुछ लाइन याद हो तो बताएं
विज्ञापन
uppsc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस-2020 का इंटरव्यू बृहस्पतिवार को पूरा हो गया। आठ दिन तक चले साक्षात्कार में 802 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 43 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू छोड़ दिया। इस तरह साक्षात्कार में अभ्यर्थियों की उपस्थिति 95 फीसदी रही। इंटरव्यू के अंतिम दिन 112 में 105 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम एक सप्ताह में जारी होने के आसार हैं। परिणाम 14 से 16 अप्रैल के बीच आ सकता है

विज्ञापन

साक्षात्कार - फोटो : पेक्सेल्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आठ दिन के रिकार्ड समय में इंटरव्यू पूरा कराया। अगर अप्रैल के मध्य तक अंतिम चयन परिणाम आ जाता है तो यह भी एक रिकार्ड होगा। आयोग ने इंटरव्यू के लिए सात बोर्ड गठित किए थे। इंटरव्यू के लिए रोज 112 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। एक से आठ अप्रैल के बीच छुट्टी के दिन भी इंटरव्यू कराया गया। आयोग ने मुख्य परीक्षा में 845 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया था। मुख्य परीक्षा का परिणाम 20 मार्च को जारी किया गया था। पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा इस साल 21 से 25 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

इंटरव्यू - फोटो : logo
मुख्य परीक्षा में 4589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग ने महज 54 दिनों में मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी एक नया रिकार्ड भी कायम किया। इससे पूर्व पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 5535 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था। आयोग अगर अप्रैल के मध्य तक पीसीएस-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया जाता है तो पूरी परीक्षा का आयोजन भी रिकार्ड समय में पूरा होगा। परीक्षा तकरीबन छह माह में पूरी हो जाएगी, जबकि इससे पूर्व अभ्यर्थियों को अंतिम चयन परिणाम के लिए कम से कम एक साल का इंतजार करना पड़ जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें