पीसीएस प्री कब होगी अभी तक पता नहीं
परीक्षा के आयोजन को लेकर असमंजस में उलझे अभ्यर्थियों ने बीते दिनों आयोग में धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम भी किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग के सचिव को प्रतियोगी छात्रों के बीच आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी थी। फिलहाल, आयोग परीक्षा केंद्र निर्धारण पर काम कर रहा है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 कब होगी।
हालांकि, आयोग के सचिव ने अभ्यर्थियों को भरोसा दिलाया है कि परीक्षा दिसंबर के पहले पखवाड़े में करा दी जाएगी। लेकिन, यह परीक्षा तीन बार टाले जाने के कारण अभ्यर्थियों को यह भरोसा नहीं हो पा रहा कि आयोग दिसंबर में भी परीक्षा करा सकेगा या नहीं। इसी पशोपेश में उलझे अभ्यर्थियों के लिए अब मन लगाकर परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो गया है।