फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS : आरओ/एआरओ के 337 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुक्रवार से (जानें पूरी प्रक्रिया)

Thu, 04 Mar 2021 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
UPPSC
विज्ञापन

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) के 337 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच मार्च से शुरू होने जा रही है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन जारी कर देगा। आयोग के वर्ष 2021 के कैलेंडर में समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2021 की प्रारंभिक परीक्षा एक अगस्त को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

UPPSC - फोटो : अमर उजाला
आरओ/एआरओ के पदों पर भर्ती के लिए पिछला विज्ञापन वर्ष 2017 में जारी किया गया था। इसके बाद तीन साल तक इस भर्ती के लिए कोई विज्ञापन नहीं आया। अब तीन साल बाद आरओ/एआरओ के 337 पदों पर भर्ती शुरू होने जा रही है। इसमें सामान्य चयन के लिए 228 पद और विशेष चयन के लिए 109 पद शामिल हैं।

आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार आवश्यकतानुसार पदों की संख्या घट-बढ़ भी सकती है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पांच मार्च से श्ुारू होगा। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि एक अप्रैल और ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि पांच अप्रैल निर्धारित की गई है। शुक्रवार को जारी होने वाले विस्तृत विज्ञापन में शैक्षिक अर्हता एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें