फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC NEWS : पीसीएस मेंस में 845 अभ्यर्थी सफल, एक अप्रैल से इंटरव्यू

Sun, 21 Mar 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • यूपीपीएससी ने जारी किया पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट
  • 487 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम अप्रैल के अंत में आने के आसार
विज्ञापन
uppsc - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा का परिणाम शनिवार को जारी कर दिया। मुख्य परीक्षा में 845 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। पीसीएस के 487 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू एक अप्रैल से शुरू होंगे। ऐसे में परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम अप्रैल के अंत में जारी होने के पूरे आसार हैं।

विज्ञापन

uppsc
पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा इस साल 21 से 25 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद जिले के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में 4589 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य परीक्षा का परिणाम आयोग कार्यालय के सूचना बोर्ड और वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक, कटऑफ अंक आदि की सूचनाएं परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद दी जाएगी। 
विज्ञापन

UPPSC
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार प्राप्तांकों एवं कटऑफ अंकों के बारे में सूचना के अधिकार के तहत प्रार्थनापत्र प्रेषित न किए जाएं। इंटरव्यू एक अप्रैल से शुरू होंगे, जिसका विस्तृत कार्यक्रम आयोग जल्द ही जारी करेगा। सचिव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार की ओर से योजित विशेष अपील में न्यायालय की ओर से पारित अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें