फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीएससी : चिकित्सा शिक्षा विभाग में 175 पदों पर होगी भर्ती, 14 फरवरी से होगा साक्षात्कार

Thu, 09 Feb 2023 05:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ और चिकित्साधिकारी के 166 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों पर भर्ती लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के नौ और चिकित्साधिकारी के 166 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया एक माह में पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने इन पदों पर भर्ती लिए इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी है। इसके अलावा कई अन्य विभागों में भी एक माह के भीतर भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा विभाग में 175 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 14, 15 एवं 16 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर पैथालॉजी के छह पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 एवं 15 फरवरी और असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी के तीन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 फरवरी को होगा।

Trending Videos
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी फोरेंसिक स्पेशलिस्ट के 52 पदों, चिकित्साधिकारी डर्मेटोलॉजिस्ट के 46 पदों और चिकित्साधिकारी रेडियोलॉजिस्ट के 58 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा भी कई विभागों में एक माह के भीतर विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने जा रही है।

प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेश वेल्डिंग के छह पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 एवं 15 फरवरी को प्रस्तावित है। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों में प्रवक्ता के 46 पदों पर भर्ती के लिए फरवरी के अंतिम सप्ताह में इंटरव्यू प्रस्तावित है। इसके अलावा कुछ अन्य विभागों में भी सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू होने जा रहे हैं। इंटरव्यू पूरा होने के एक माह के भीतर आयोग इन सभी भर्तियों के अंतिम चयन परिणाम जारी कर देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें