फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज  : आरक्षण को लेकर भ्रामक पोस्ट करने पर यूपीपीएससी ने दर्ज कराई एफआईआर

Wed, 26 Aug 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर कथित तौर पर भ्रामक और गलत सूचना प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोशल मीडिया पर आरक्षण को लेकर कथित तौर पर भ्रामक और गलत सूचना प्रसारित करने के मामले में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आयोग के अनुभाग अधिकारी वकार अहमद अंसारी ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक मुकेश कुमार वर्मा ने अपने एक्स हैंडल से यह दावा प्रसारित किया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में हलफनामा देकर सवर्णों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की बात स्वीकार की है। आयोग ने इस दावे को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की गलत और भ्रामक सूचना प्रकाशित व प्रचारित किए जाने से आयोग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

आयोग ने कहा कि यह एक सांविधानिक संस्था है। उसके संबंध में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर व असत्यापित सूचना को तथ्य के रूप में प्रस्तुत करने से संस्था की प्रतिष्ठा, विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें