इसके बावजूद आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थियों का प्रयास जारी है और वे संबंधित अधिकारियों को लगातार पत्र भी लिख रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की राहत की उम्मीद कम है क्योंकि 28 अगस्त को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। इसी तरह प्रवक्ता भर्ती के लिए भी आयु सीमा में छूट की मांग की जा रही है। इस भर्ती के लिए भी 12 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती का पिछला विज्ञापन दिसंबर-2020 में जारी किया गया था और अब साढ़े चार साल बाद यह भर्ती आई है। ओवरएज अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मांग रहे हैं।
नियमित रूप से भर्ती न होने से बढ़ी समस्या
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि नियमित अंतराल में भर्ती न होने से बेरोजगारी बढ़ रही है। हर साल काफी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज हो जाते हैं और भर्तियों के लिए चार से दस साल तक इंतजार करना पड़ रहा है। अगर नियमित अंतराल पर हर साल भर्तियां होती रही है तो सभी को बराबर मौका मिलता रहेगा।