फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई भर्ती का रिजल्ट अब अगले साल आने के आसार

विज्ञापन
UPPSC JE Result
विज्ञापन
यूपीपीएससी को कराना होगा 10 हजार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अभी लिखित परीक्षा के रिजल्ट का है इंतजार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत अवर अभियंता (जेई) के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन परिणाम अब अगले साल ही आने के आसार हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अब तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी जारी नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों की संख्या इतनी अधिक है कि परिणाम आने के बाद इंटरव्यू कराने में ही कई महीने बीत जाएंगे।
अवर अभियंता के 3222 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अप्रैल 2016 में आयोजित की गई थी। इसके साथ ही सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम आ चुका है लेकिन जेई के पदों पर भर्ती अब तक फंसी हुई है। जेई के अभ्यर्थियों ने कई बार आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया और भूख हड़ताल की। हर बार उन्हें परिणाम जारी करने के लिए आयोग की ओर से निर्धारित समय सीमा दी गई लेकिन रिजल्ट आया नहीं। पिछले दिनों डॉ. प्रभात कुमार ने बतौर अध्यक्ष ज्वाइन किया तो अभ्यर्थियों ने उनसे भी मुलाकात की और उन्होंने रिजल्ट जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, इस साल जेई भर्ती का अंतिम चयन परिणाम आ पाना मुश्किल है। अगस्त का महीना बीतने वाला है और लिखित परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है। रिजल्ट आने के बाद तकरीबन 10 हजार अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा और इतनी अधिक संख्या में अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कराने में कम से कम चार माह का समय लगेगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षा के परिणाम को लेकर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही जेई भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें