फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा लिखाने से नाराज बदमाशों ने युवक को मारी गोली

विज्ञापन
Crime - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कैंट का मामला, जख्मी हालत में एसआरएन में भर्ती
विज्ञापन

रात में हुई मारपीट में नामजद आरोपियों ने की वारदात
प्रयागराज। कैंट के सर्कुलर रोड मेें रहने वाले डीजे संचालक अमित कुमार को दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने गोली मार दी। आरोप है कि रात में बदमाशों ने रात में भी उसके साथ मारपीट की थी और मुकदमा लिखाने से नाराज थे। पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। मामले मेें तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड निवासी अमित दो भाइयों में बड़ा है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब वह घर के बरामदे में बैठा था। तभी वहां पहुंचे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिसके बाद वह लहुलुहान हो गया। हालांकि हिम्मत दिखाते हुए वह जख्मी हाल में ही थाने पहुंचा जहां से पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि गोली पसली के पास से छूते हुए निकल गई है। पूछताछ में भुक्तभोगी ने बताया कि गोली संतोष पासी ने चलाई और घटना के वक्त उसका छोटा भाई बोनी व तीन अज्ञात लोग भी मौजूद थे। यह भी बताया कि आरोपी संतोष ने बुधवार रात 11.15 बजे के करीब भी लाठी से हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया था। इस दौरान उसके दोनों भाई बंटी, बोनी व पिता शिवगोपाल भी थे। रात में उसने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की थी जिस पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज कराए जाने से ही खुन्नस खाकर आरोपियों ने वारदात की। कैंट पुलिस ने बताया कि मामले में संतोष, बोनी व बंटी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें